संविलित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा अग्रवाल को सेवानिवृत्त के साथियों ने समारोह पूर्वक विदाई दी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली  संविलित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा अग्रवाल को सेवानिवृत्त होने पर साथियों ने समारोहपूर्वक विदाई दी। इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा ऋतु अग्रवाल ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। मधुवन फार्म हाउस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रतिभा अग्रवाल ने कहा कि 30 वर्षों के सेवाकाल में सीनियर व जूनियर साथियों के साथ अच्छे अनुभवों को वे ताउम्र नहीं भूलेंगी। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय, अनुज शर्मा, शोभा सक्सेना, अर्चना वार्ष्णेय, रितु अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, दीप्ति शुक्ला, प्रीति कश्यप, पूजा, सोहिल अग्रवाल, प्रवीण, अनामिका आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!