जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स एवं जायंट्स ग्रुप बिसौली महिला समृद्धि का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली नगर स्थित सांई विहार कालोनी में जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स एवं जायंट्स ग्रुप बिसौली महिला समृद्धि का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में वक्ताओं ने ग्रुप द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी चतुर्वेदी विश्व उपाध्यक्ष जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन ने भगवान गणेश के पूजन के साथ किया। मासूम बालक संकल्प वार्ष्णेय द्वारा पियानो पर गणेश स्तुति प्रस्तुत की गई जिसको सभी ने जमकर सराहा। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स के निशांत गोयल ने रविंद्र मोहन अग्रवाल को एवं जायंट्स ग्रुप बिसौली महिला समृद्धि की डॉ स्वाति रंजन गुप्ता ने रूपम गुप्ता को जायंट्स पिन लगाकर अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। दोनों ग्रुपों के संचालक मंडल को डॉ मधुपमा वार्ष्णेय यूनिट डायरेक्टर यूनिट-7 द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बिसौली स्टार्स के 6 एवं महिला समृद्धि की 9 नई सदस्यों को ग्रुप में शामिल किया गया। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 की अध्यक्ष उषा यादव, स्पेशल कमेटी मेंबर डॉक्टर शिवराज सिंह यादव, स्पेशल कमेटी मेंबर डॉ सुधा चौधरी, पूर्व अध्यक्ष पद्मा भार्गव, फेडरेशन ऑफिसर अनुपम वार्ष्णेय ने समाज सेवा के क्षेत्र में जायंट्स ग्रुप की भूमिका पर विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन साहू सावेंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर बिसौली स्टार्स के नितिन गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल , सौरभ गुप्ता, मनोज यादव, मयंक अग्रवाल, मोहित वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, शिविन अग्रवाल, अमित बाबू, संदीप गुप्ता, राजू साहनी, मुकेश यादव, डॉक्टर गुंजन गुप्ता, अनमोल गर्ग, विवेक अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल एवं बिसौली महिला समृद्धि की आंचल वार्ष्णेय, पारुल अग्रवाल, सरिता वार्ष्णेय, अंजलि अग्रवाल, रोजी अग्रवाल, राखी वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, मोनिका अग्रवाल, रितु साहनी, पिंकी वार्ष्णेय, शिवानी अग्रवाल, मानसी गर्ग, राधिका अग्रवाल, रुचि वार्ष्णेय, रेनू अग्रवाल, ममता यादव, रोचन अग्रवाल, कंचन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

