संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से आधा दर्जन से अधिक किसानों की करीब आठ बीघे गेंहू की फसल जलकर नष्ट…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। रविवार की दोपहर ईचौलिया गाँव मे संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से आधा दर्जन से अधिक किसानों की करीब आठ बीघे गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गयीं। सूचना पर पहुँची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से आग को काबू किया। आग की सूचना पर पहुँचे हल्का लेखपाल ने नष्ट हुई फसल का आँकलन करते हुए तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौप दी हैं। रविवार की दोपहर करीब दो बजे ग्राम ईचौलिया में उस समय अफरातफरी मच गयीं जब हाड़तोड़ मेहनत कर तैयार की गयीं किसानों की गेहूं की लहलहाती फसलो से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। ईचौलिया निवासी जन्नतुल पत्नी पीरगुलाम के खेत से शुरू हुई आग की लपटें देखते ही देखते इकराम पुत्र पीरगुलाम, रहमती पत्नी मोहर्रम अली, रिजवान, इरफान पुत्रगण मोहर्रम अली, रमापति , उमापति पुत्रगण रामसूचित, रामविलास पुत्र मिश्रीलाल के खेतों को अपने आगोश में ले लिया। खेतो में पककर तैयार गेहूं की फसलों को बचाने के लिए ट्रैक्टरो का सहारा लिया और फायर बिग्रेड को सूचना देकर स्वयं आग के बुझाने में जुट गये करीब 1 घण्टे की मेहनत से फायर बिग्रेड की गाड़ीने आग को काबू में किया । इससे पूर्व सभी किसानों की करीब आठ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। मौके पर पहुँचे हल्का लेखपाल प्रहलाद तिवारी ने ग्राम प्रधान गुरसरन के साथ मौके का जायजा लेते हुए नष्ट हुई फसल का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!