11 मई को मतदान, 13 मई को होगी मतगणना नगर निकाय चुनाव को लेकर लागू हुई आदर्श आचार संहिता
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव को लेकर गरमाए माहौल के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है। कानूनी दांव-पेच, जोर आजमाइश के बीच आखिरकार प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज ही गया। सूबे के सभी नगर निकायों में चुनाव दो चरणों में सम्पन्न कराए जाएंगे। पहले चरण में नौ मंडल तथा दूसरे चरण में नौ मंडल शामिल है। अयोध्या मंडल के अर्न्तगत आने वाले जनपद बाराबंकी में मतदान तिथि 11 मई रखी गई है। वहीं मतगणना की तिथि 13 मई है। इसके अलावा रविवार 9 अप्रैल से राज्य निर्वाचन चुनाव आयोग ने आचार संहिता जारी कर दी हैं। ऐसे में नामांकन लेने की तिथि 17 अप्रैल और जमा करने की तिथि 24 अप्रैल रखी गई है। इसके अलावा नामांकन वापसी की तिथि 27 अप्रैल है। प्रतीक आवंटन 28 अप्रैल को किया जाएगा। वहीं 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

