इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने समारोहपूर्वक चार्टर डे मनाया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने समारोहपूर्वक चार्टर डे मनाया। मंडल अध्यक्ष रेनू अग्रवाल व बरेली इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष रंजना ने वर्ष 2022 में किए गए सामाजिक कार्यों का अवलोकन किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि हमें कागज के दुरुपयोग से बचना चाहिए। पेड़ों के बचाव के लिए हम सभी को कागज के इस्तेमाल की जगह डिजिटल वर्क को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। नगर अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा हमारा संकल्प है। सचिव अर्चना वार्ष्णेय ने वर्ष भर के कार्यों को विस्तार से बताया। संचालन क्लब की आईएसओ प्रतिभा अग्रवाल ने किया। चार्टर मेंबर ममता अग्रवाल व लता अग्रवाल ने केक काटकर चार्टर डे मनाया।
इस अवसर पर रितु अग्रवाल, अर्चना वार्ष्णेय, प्रतिभाअग्रवाल, मधु शर्मा, सोनिया अग्रवाल, डा. सुविधा माहेश्वरी, संगीता, अंशु, कृष्णा, रीना, रेनू गोयल, रेनू अग्रवाल, दिव्या, सुनीति, अनुपम, नीरू, मंजू आदि सदस्य उपस्थित रहीं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!