किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। भाजपा सरकार मे प्रदेश का किसान पीड़ा से कराह रहा है। आवारा पशु देश के अन्नदाता का खेत उसकी आखो के सामने तबाह कर रहा है और वह कुछ नही कर पा रहा है। कर्ज से डूबे किसान को बैक के कर्मी वसूली के लिये परेशान कर रहे है, सरकारी खरीद केन्द्रो पर किसान विचैलियो के हाथो अपनी फसल औने पौने दामो पर बेचने पर मजबूर है। हमारी राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी बाड्रा के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी किसान के सम्मान तथा हितो की लडाई सडक से सदन तक लडने के लिये कृृत संकल्प है। उक्त उद््गार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने मंगलवार को प्रान्तीय नेतृृत्व के निर्देश पर तहसील दिवस के अवसर पर नवाबगंज तहसील में कांग्रेसजनो के साथ किसानो की समस्याओ से सम्बन्धित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय को प्रेषित करने के पूर्व व्यक्त किये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान जन जागरण अभियान के तहत आज तीसरे चरण में तहसील दिवस पर ज्ञापन प्रेषित करना था जिसके तहत राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया के ओबरी आवास पर कांग्रेसजन एकत्र होकर पूर्व विधायक छोटे लाल यादव, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा की अगुवाई में गगनभेदी नारो के साथ नवाबगंज तहसील पहुँचकर कांग्रेसजनो को सम्बोधित कर उपजिलाधिकारी को किसानो से सम्बन्धित आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। इसी क्रम में जनपद की तहसील हैदरगढ में पूर्व राज्यसभा सदस्य एपी गौतम, जयंत गौतम, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, अमरनाथ मिश्रा आदि ने तहसील में कांग्रेसजनो के साथ पहुँचकर गगनभेदी नारो के साथ किसानो की समस्याओ का ज्ञापन प्रेषित किया। तहसील दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम 11 बजे दिन तहसील नवाबगंज 12ः30 बजे सिरौलीगौसपुर, 2 बजे रामसनेहीघाट तहसील पर कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने पहुँचकर अपनी अगुवाई में ज्ञापन प्रेषित हुआ। ज्ञापन किसानो को आवारा पशुओ से छुटकारा दिलाये जाने, बैक के कर्ज से निजात दिलाये जाने, उपज का उचित मूल्य दिलाये जाने, महंगी बिजली से छुटकारा दिलाने, गन्ने का भुगतान, बर्वाद फसल का बीम क्लेम दिलाये जाने, सरकारी क्रय केन्द्रो बिचैलियो से किसानो को मुक्ति दिलाये जाने, पराली जलाये जाने के दर्ज मुकद््में वापस लिये जाने के सम्बन्ध में था।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!