बाराबंकी। दो शातिर चोरों को पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सतरिख प्रभारी ने बताया की खास मुखबिर ने सूचना दी दो शातिर चोर लल्लू प्रसाद व आकाश निषाद निवासीगण ग्राम धोलियाबाद को बक्की बाबा पुल के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिये आ रहे है। तत्काल उ. नि. पतिराम, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, भगवान दास यादव व हेड का विजय प्रताप सिंह, दिलीप मौर्य आशू सेनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर दोनो आरौपी का इंतिजार करने लगे । कुछ देर के बाद दोनो को आता देख पुलिस पकड़ने के लिए दौड़ी तो लल्लू व आकाश भागने लगे तो पुलिस ने दोनो को धरदबोचा। पुलिस ने इन लोगों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल नं यूपी 41 ई 4449 बरामद किया। पुलिस की पूछताछ पर पता चला की मोटरसाइकिल थाना कोठी से चुराई गई थी, थाना प्रभारी ने बताया की ये लोग शातिर किस्म के चोर है ओर इन लोगो पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज है पुलिस को काफी दिनो से अभियुक्त आकाश व लल्लू की तलाश थी। फिलहाल पुलिस ने दोनो आरौपी पर सम्बंधित मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

