बाराबंकी। बुलेरो लूट की सूचना पर दो थानों की पुलिस घंटों हलकान रही। जांच में सूचना फर्जी पाये जाने पर गुमराह करने वाले पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्यवाही की है। थाना लोनीकटरा के तहवापुर निवासी वैसापुर के दीपेन्द्र सिंह की गाड़ी चलता है। सोमवार देर शाम नशे की हालत में उसने पुलिस के उच्चअधिकारियों को दहिला चैराहे से बुलेरो लूट लिया जाने की शिकायत की द्यसूचना पर सक्रिय हुये हैदरगढ़ सीओ उमाशंकर सिंह लोनीकटरा व हैदरगढ़ पुलिस के साथ खोजबीन में लग गये। जाँच के दौरान बुलेरो हुसेनाबाद चैराहे पर खड़ी मिली। प्रभारी निरीछक लोनीकटरा नित्यानंद सिंह का कहना है कि शराब के नशे गाड़ी खड़ी करके भूल गया था।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

