सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा गांव के निकट हॉइवे पार रहे एक 54 वर्षीय अधेड़ की बस के चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार की दोपहर अम्बेडकरनगर जिले के ग्राम फतेहपुर खास पोस्ट नरियाव कटघर निवासी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र गिरिजा लखनऊ अयोध्या हाईवे पर स्थित बघौरा ओवरब्रिज के समीप सड़क पार करते समय रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आधार कार्ड से की गयी है।

चले लाठी डंडे, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। जमीन विवाद में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये द्यथाना लोनीकटरा के मौलाबाद निवासी सुरेश चंद्र गजराज के बीच एक जमीन के टुकडे पर कब्जे को लेकर बिवाद था द्यइसी जमीन के अपने हिस्से पर मंगलवार दोपहर बाद सुरेशचंद्र मिट्टी डलवा रहे थे। जिसका बिरोध करते हुये गजराज आदि मारपीट करने लगे। जिसमे एक पछ के जितेन्द्र, सुरेश चंद्र, मुकेश टिंकू तथा दूसरे पछ के गजराज रंजीत घायल हो गये। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीछक लोनीकटरा नित्यानंद सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर इलाज के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज भेजा गया है।

सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

 

Don`t copy text!