नहीं रुक रहा पॉलीथीन का प्रयोग, प्रशासन मौन छोटे से लेकर बड़े व्यापारी धड़ल्ले से बेच रहे पॉलीथीन

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

कुछ माह पूर्व प्रशासन ने व्यापारियों के खिलाफ चलाया था अभियान, हुआ फेल

त्रिलोकपुर बाराबंकी। पूरे जनपद भर मे पॉलिथीन पन्नियों का जोरो पर चल रहा है। कुछ महा पूर्व प्रशासन द्वारा पॉलिथीन पन्नी को लेकर जबरदस्त छापे मारी की गई थी लेकिन प्रशासन हुआ फेल कानूनी रूप से पॉलिथीन की थैलियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी इसका प्रयोग धडल्ले से हो रहा है। इस मामले में जुर्माने सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई करने के प्रावधान है। इलाके ही नही तकरीबन हर जगह की बाजारों, चैराहों, मंडियों, होटल दुकानों में धड़ल्ले से इसका उपयोग जारी है। पॉलीथीन के प्रयोग के गंभीर नतीजों के सामने आने, कड़ा कानून बनने के बाद भी इसके प्रति न तो कहीं जन चेतना दिखाई दे रही है और न ही कार्रवाई करने के लिए कभी प्रशासन द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक जीवन में पाॅलीथीन का प्रयोग अनेक प्रकार की गंभीर समस्याओं को जन्म देने का कारण बन गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्लास्टिक से बनी थैलियों को हानिकारक घोषित किया गया है। इनके प्रयोग पर पाबंदी के आदेश दिए गए थे। सरकारी आदेशों के बाद भी प्रशासन पॉलिथीन पर रोक लगाने में नाकाम है।

नालियां रूंधने से होता है जलभराव

गांवों, कस्बो की सार्वजनिक नालियां पॉलिथीन थैलियों के खूब प्रयोग होने तथा लोगों द्वारा इनको जगह-जगह डाल देने से उड़कर नालियों, सीवरेज की लाइनों को चोक कर देती हैं। ये वर्षो तक भी नहीं गलती।  इससे विभिन्न भागों में ठप सीवरेज सिस्टम का मुख्य कारण पोलिथीन की थैलियां ही हैं। गांवों में गंदा पानी सड़को पर भरता है।इसके अलावा इनका स्वास्थ्य व जीवन पर भी काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

खाली हाथ जाते है खरीददारी करने

सब्जी के ठेले हो या किराना दुकान, हर जगह पालीथिन थैलियां उपलब्ध होने से लोग घरों से खाली हाथ ही जाते है। इस्तेमाल होने के बाद आसपास फेंक दी जाती है जो उड़ कर गंदगी के साथ मुसीबत का सबब बनती है। इस बाबत दुकानदारों से पूछा गया की प्रतिबंधित होने के बाद भी प्लास्टिक थैलियां क्यों स्तेमाल करते है। जवाब में दुकानदारों ने कहा कि ग्राहक खाली हाथ आता है। इस नाते व्यवस्था रखनी पड़ती है। बताया जब शख्ती होती है तो हटा देते है।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!