प्रेम से बोलो जय माता दी, जय मां शेरावाली की गूंज उठा हैदरगढ़ धूमधाम से निकली गई कलश यात्रा
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर
हैदरगढ़, बाराबंकी। नगर के सब्जी मंडी वार्ड में नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बुधवार को धूमधाम के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। नवज्योति मार्ग से निकली कलश यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य चैराहा होते हुए औसानेश्वर घाट पहुँची। जहां पर आदि गंगा गोमती का पावन जल घटो में लेकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर आई। हाथों में कलश लेकर चल रही महिलाये व युवक पूरे रास्ते श्प्रेम से बोलो, जय माता दीश्, श्जय मां शेरावाली के जयकारे लगा रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में वाहन भी शामिल रहे। यात्रा में सेवानिवृत्त विद्युत कर्मी श्याम सुंदर यादव, रामदीन यादव, बेचू राम, रामदेव, ज्ञान प्रकाश,नितिन मौर्य, ऋषि वैश्य, लकी यज्ञसेनी, टिंकू गोस्वामी, ग्राम्यांचल विधि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र तिवारी व शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में कस्बावासी शामिल हुए। हैदरगढ़ कस्बा स्थित सब्जी मंडी वार्ड में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली गई।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

