हैदरगढ़, बाराबंकी। थाना सुबेहा अन्तर्गत सुबेहा-शुकुलबाजार मार्ग पर नटबीरन चैराहे के पास अनियंत्रित होकर एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक गहरी जलमग्न खाई में जा गिरा। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मुकामी पुलिस को सूचना देकर आस-पास के लोगों ने उसे खाई से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जनपद अमेठी के शिवली गांव निवासी अनिल शुक्ल 25 वर्ष पुत्र सूरज शुक्ल मंगलवार दोपहर को अपनी बाइक से हैदरगढ़ से शुकुलबाजार की तरफ जा रहे थे। तभी नटबीरन चैराहे के निकट पहुंचे ही थे कि अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सहित जलमग्न गहरी खाई जा गिरे। काफी देर तक वो खाई में ही पड़े रहे। आस-पास के लोगो ने पहुंचकर उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और इलाज के अमेठी जनपद के शुकुलबाजार सीएचसी पहुंचाया।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

