नाजायज अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। जनपद मे लगातार नशा का कारोबार फलफुल रहा है। जिसको देखते हुवे पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करो से सख्ती से निपटने के लिये अपने मातहतो निर्देश दिया है। आदेश मिलते ही जनपद की पुलिस भी हरकत मे आयी ओर तस्करो के खिलाफ अभियान छेड़ दिया पुलिस ने अब तक दो दर्जन से ज्यादा तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेज चूकी है और कई किलो मार्फीन व अफीम बरामद किया है। वहीं जैदपुर क्षेत्र में तीन अफीम तस्करो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरक्षक अमरेश सिंह बघेल ने बताया की हमारे खास मुखबिर ने बताया की तीन लोग अफीम लेकर बेचने जा रहे है। तभी हमने अतिरिक्त प्रभारी निरीक्ष धन्नजय सिंह उप निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, पवन सिंह, शहनवाज के साथ मुखबिर के बताये पते पर भोर सुबह लगभग 6 बजे ग्राम इधौलिया नहर पुलिया के पास पहुँचकर इंतिजार करने लगे। थोड़ी देर के बाद तीन लोग पैदल आते दिखे जब ये लोग करीब आये तो रुककर इन लोगों की तलाशी ली तो तीनो के पास से 50-50 ग्राम कुल ’150 ग्राम अफीम मिली जिसकी कीमत बाजार मे 10 लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस की पूछताछ पर इन लोगों ने अपना नाम अतुल निवासी शाहपुर कड़ेरा, धीरेन्द्र कुमार निवासी शाहपुर कंडेरा एवं शुभम निवासी कन्धावापुर थाना असन्द्रा बताया अभियुक्तो ने ये भी बताया की अफीम के अलावा मार्फीन की भी कई दिनो से तस्करी करते थे। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्जकर जेल रवाना कर दिया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!