नये सिम कार्ड हेतु बायोमेट्रिक प्रणाली का प्रयोग बंद

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। बी.एस.एन.एल. में नए सिम कार्ड विक्रय हेतु बायोमेट्रिक प्रणाली का प्रयोग पूर्णतया बंद है। अब नए सिम की बिक्री पूर्णतया ‘संचार आधार’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन होती है, जिसमे उपभोक्ता की फोटो के साथ ही विक्रेता की फोटो भी ऑनलाइन अपलोड की जाती है। उपभोक्ता के मूल पहचान पत्र ही स्कैन करके अपलोड किये जाते हैं। इसके बाद सिस्टम द्वारा उपभोक्ता व विक्रेता के मोबाइल पर भेजे गए ओ.टी.पी. को विक्रेता द्वारा डालने पर ही सर्वर पर सिम एक्टिवेशन की प्रक्रिया प्रारंभ होती है। तत्पश्चात सी.एस.सी. द्वारा सारी जानकारी ऑनलाइन सत्यापित करने के पश्चात् ही सिम पर नेटवर्क आता है। तत्पश्चात सम्बंधित उपभोक्ता को बी.एस.एन.एल. के ऑनलाइन सिम एक्टिवेशन कस्टमर केयर नं. 1507 डायल करके अपने नाम व पते का सत्यापन कराना पड़ता है, जिसके पश्चात् ही नया सिम चालू होता है। बी.एस.एन.एल में सिम बिक्री के पश्चात पूरी जाँच पड़ताल के बाद सिम एक्टिवेट किया जाता है, अतः इस प्रकिया में एक बार में एक से अधिक सिम बिक्री करना संभव नहीं है। यदि ऐसी कोई शिकायत आती है है तो उसका निराकरण अतिशीघ्र किया जाता है।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!