शिक्षा के बिना जीवन पूर्णता असंभव: विजय कृष्ण प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। शिक्षा जीवन का आधार है इसके बिना जीवन में पूर्णता असंभव है। यह विचार विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विजय कृष्ण यादव ने राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2023 में व्यक्त किये। इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त 80 प्रतिशत शिवानी वर्मा, हाईस्कूल परीक्षा 2023 में सर्वाधिक अंक विकास यादव ने 86 प्रतिशत प्राप्त किया। राजन वर्मा,अंशिका मिश्रा, स्वाति गुप्ता, संध्या पटेल, हिना फ़ातिमा ने इंटरमीडिएट टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल में टॉप 10 में युवराज, ओमकार, रिया आस्था, सुमित, सोनम, प्रियंका मौर्या, शुभी ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राम अधार रावत, पाटेश्वरी बाजपेयी, कृपा शंकर मिश्र, सत्येन्द्र मौर्य, राहुल वर्मा, अनिल यादव, राहुल मौर्य एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

