चक गंजरिया फार्म में अव्यवस्थाएं देख विफर पड़े अपर सचिव औचक निरीक्षण में खिामियां, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित चकगंजरिया फार्म का बुधवार को पशु पालन विभाग के अपर सचिव ने निरीक्षण किया। प्रगति रिपोर्ट के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। जिसमें कई खामियां देख वह काफी नाराज दिखे। उन्होंने एक माह के अंदर व्यवस्थाएं ठीक कराने के लिए अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया। बुधवार को सुबह 10ः15 बजे अपर सचिव पशु पालन विभाग डॉ. रजनीश दुबे, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह के साथ जहांगीराबाद स्थित चक गंजरिया फार्म का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने पहले अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। जिसमें पूछा कि समूह घ में पद रिक्त क्यों? इस सवाल पर अधिकारी बोले कि डीसीजन नहीं ले पा रहे हैं। जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि क्या डीसीजन भगवान लेने नहीं आएंगे। उन्होंने रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए। पिछले सत्र की अपेक्षा इस सत्र दूध से आय कम क्यों हुई, इस पर अधिकारी सफाई देते रहे कि आय बढ़ी है। बोले कि पहले सस्ता दूध बिकता था अब एक अप्रैल से 31 मार्च तक 43 रुपये 25 पैसे का टेंडर किया गया है। इस पर कड़ी नाराजगी जताई। बोले मार्केट रेट के मुताबिक हर माह दूध से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। आय बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही 25 हेक्टेयर भूमि पर चरागाह तैयार कराने के सीडीओ को निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने भ्रूण प्रत्यारोपण लैब जाकर डॉ. संतोष यादव से जानकारी ली। तत्पश्चात काउशेड में शाहीवाल गायों के रख रखाव को देखा व चारे की गुणवत्ता भी परखी। गायों को गुण खिलाने के बाद मुर्गी फार्म, बटेर फॉर्म का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर पशुपालन के डॉरेक्टर डॉ. तरुण तिवारी, सीईओ डॉ. नीरज गुप्ता, फार्म मैनेजर मदन पाल सिंह आदि मौजूद रहे।    मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!