एसडीएम ने कई दुकानों पर मारा छापा, हड़कम्प

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। एसडीएम राजीव कुमार शुक्ला ने गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक व खाद्य एवं बाट माप विभाग की टीमों के साथ सुमेरगंज भिटरिया में अभियान चलाकर यह दुकान पर घरेलू सिलेंडर का उपयोग कर पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी श्री शुक्ला करीब 2 बजे अचानक कई टीमों व पुलिस बल के साथ सुमेरगंज स्थित मोलहे स्वीट्स की दुकान पर पहुंचे दुकान पर प्लास्टिक की पन्नी तथा घरेलू सिलेंडर का उपयोग पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पूर्ति निरीक्षक को सिलेंडर को जब्त करने तथा दुकानदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए। बाट माप निरीक्षक ध्रुव कुमार ने छापेमारी के दौरान कई दुकानों पर कांटा बाट की चेकिंग करते हुए 4 दुकानदारों के यहां लगे इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन ना पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटकर जुर्माना भरने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम द्वारा लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर दिलाना मोड़ स्थित पेंटा श्योर पेट्रोल पंप का भी निरीक्षण किया गया जहां पर नाप पूरी पाई गई इसी प्रकार टीम ने सिद्धौर स्थित परिहार गैस एजेंसी के गोदाम पर भरे सिलेंडरों की तौल कराई जो की पूरी तरह सही पाई गई यहां पर एसडीएम ने अग्निशमन यंत्र बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। खाद्य निरीक्षक जयसिंह ने अपनी टीम के साथ कई दुकानों पर खाद्य सामग्री का निरीक्षण करके मोल्हे स्वीट्स भंडार पर खोया का नमूना लेकर सील कर दिया।

दुकाने हो गयी बंद
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। दोपहर बाद अचानक उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ टीमों द्वारा की जा रही छापामारी से हड़कंप मच गया कई दुकानदार दुकान बंद करके गायब हो गए एसडीएम ने कहा कि छापामारी लगातार जारी रहेगी।

एसडीएम ने बरामद की पांच किलो पाॅलीथीन
मिठाई का भरा नमूना
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर होली पर्व के मद्देनजर मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिये उपजिलाधिकारी के नेतृत्व मे खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बा बदोसरांय के पवन गुप्ता की दुकान पर छापा मारा दूध व खोवा का सेम्पुल भरवाया तथा पांच किलो पालीथीन की बरामद किया है। पाॅलीथीन पर पचीस हजार जुर्माना करके नकद रजिस्टर चार पर समान शुल्क नकद जमा कराया है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह खाद्य विभाग के ओंकार यादव राकेश कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक स्वामी नाथ सोनी शुभेन्द्र अवस्थी हिमांशु वर्मा आदि ने पवन गुप्ता की दुकान पर छापा मारा पूरे कस्बे मे हडकम्प मच गया सभी दुकान दार अपनी अपनी दुकाने बढाकर भाग निकले उपजिलाधिकारी की टीम ने कस्बे की फल की दुकानों का निरीक्षण भी किया करीब तीन घन्टे तक चली कार्यवाही से सनसनी फैली रही लोग फोन पर एक दूसरे दुकान दार को सूचना देते भी सुने गये। इस बाबत उपजिलाधिकारी ने बताया है कि पांच किलो पकडी गयी पालीथीन का जुर्माना दुकानदार ने जमा कर दिया है सैम्पुल भेजा जा रहा है।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!