सोनू यादव को सपा ने निकाय चुनाव में बनाया प्रभारी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। पिछड़े और दलित वोट बैंक को साधने के लिए सपा ने खेला बड़ा दांव खेला है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सपा नेता उमानाथ यादव ‘सोनू यादव’ को नगर पंचायत रामसनेहीघाट का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन कर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति लेकर सपा नेता उमानाथ यादव ‘सोनू यादव’ को नगर पंचयात रामसनेहीघाट के निकाय चुनाव प्रभारी दायित्व दिया है। जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि नगर पंचायत रामसनेहीघाट के प्रभारी पार्टी के अध्यक्ष पद और सभासद पद के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। कहा कि समय कम होने के कारण वह अपनी जिम्मेदारी निभाना शुरू करेंगे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

