बाइस सवार पर गिरा हाईटेंशन तार, युवक जिंदा जला

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर, बाराबंकी। थाना रामनगर की पुलिस चौकी व कस्बा सुढ़ियामऊ के पास मोटरसाइकिल से आ रहे युवक की 11 हजार केवी की चलती विद्युत लाइन का अचानक तार टूट कर गिरने से जलकर मृत्यु हो गई। शुक्रवार को दोपहर में ग्राम पवैयाबाद थाना देवां कोतवाली जिला बाराबंकी निवासी 23 वर्षीय युवक लकी पुत्र ओंकार सिहाली सुढ़ियामऊ मार्ग पर सुढ़ियामऊ रेलवे स्टेशन के निकट मोटरसाइकिल से जा रहा था। कि अचानक विद्युत प्रवाहित तार टूट कर ऊपर गिर गया। जिससे मोटरसाइकिल सहित लकी की धू धू कर जलने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक थाना रामनगर के ग्राम बिलौली अपनी बहन के यहां जा रहा था । घटना की सूचना पाकर रामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव नारायण सिंह तथा फतेहपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। आवश्यक कार्यवाही कर शव अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के समय आते जाते लोग तथा ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची मृतक की बहन तथा परिजन दहाड़ मारकर रोते रहे। ग्रामीण बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि तार काफी दिनों से जर्जर था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!