खेत की रखवाली को गई महिला का शव गंगा मे तैरता मिला, पुलिस ने शव को सीलकर पीएम हेतु मुख्यालय भेजा-
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने तीन दिन पूर्व निकली महिला का शव गंगा नदी में तैरता हुआ मिला। तैराकों के सहयोग से महिला के शव को निकालकर बाहर किया गया पुलिस ने म्रतक के शव को शील करके पोस्टमार्टम हेतु ज़िला मुख्यालय भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुया है| बता दें गंगा नदी के सीमवर्ती ग्राम परशुराम नगला निवासिनी एक 30 वर्षीय महिला गंगा नदी के किनारे अपने खेत में खड़ी फसल की रखवाली के लिए बुधवार को घर से गयी थी शाम को घर ना पहुँचने पर परिजनों ने महिला को तलाश किया परंतु उसका कोई पता ना चलने पर थाना कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर महिला का पता लगाने की तहरीर दी। थाना कोतवाली के ग्राम परशुराम नगला निवासी सीमा पत्नी राकेश तीस वर्ष गंगा नदी के किनारे स्टिथ अपने खेत में खड़ी फसल की रखवाली को दिन बुधवार के लिए तड़के सुबह अकेली गयी थी रात को जब उपरोक्त सीमा घर वापिस नही आयी तो परिजनों को चिंता हुई शाम को ही परिजन ग्रामीणों के साथ खेत पर पहुँचे महिला नदारत थी इधर उधर रिश्तेदारी में भी सीमा को तलाश किया। परंतु वह नही मिली महिला के पति राकेश ने थाना कोतवाली पहुँचकर मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए सीमा को ढूँढने में सहयोग करने की अपील की। बताया जाता है।
आज नतड़के सुबह जब भारी तदात में ग्रामीण बुधपूर्णिमा पर गंगा नहाने गए थे। तो उन्हें गंगा नदी में एक तैरता हुया शव दिखायी दिया जिसकी चर्चा नगर में तत्काल फैल गयी। जैसे ही जानकारी लापता महिला के परिजनों को मिली वह तुरंत ग्रामीणों के साथ मौक़े पर पहुँच गए और तैरकों के सहयोग से तीन दिन से लापता महिला की सीमा के रूप में पहचान करते हुए शव को गंगा नदी से बाहर निकाला शव के निकलते ही सीमा के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर शव को शील करके पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मृतका अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गयी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

