भाजपा प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देंगे सीएम योगी आठ को जीआईसी ऑडीटोरियम में होगी जनसभा, बैठक में बनी रणनीति
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी आठ मई को जिले में होंगे। जीआईसी ऑडीटोरियम में सभा को संबोधित करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। इसे लेकर बृहस्पतिवार को अफसरों ने मंत्री, विधायकों व पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और तैयारी शुरु कर दी। देर शाम तक भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में सीएम के कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। निकाय चुनावों को लेकर जिला भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की मांग की थी। इस पर मुहर लग गई है। आठ मई को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बाराबंकी पहुंचेंगे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हेलीपैड बनाया जाएगा। यहां उड़नखटोले से उतरने के बाद सीएम कार द्वारा जीआईसी ऑडीटोरियम पहुंचेंगे। शुक्रवार को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेस ने एसपी दिनेश कुुुमार सिंह, एडीएम राकेश कुुमार सिंह, समेत पुलिस प्रशासन के कई अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल बनाए गए जीआईसी ऑडीटोरियम का जायजा लिया। यह तय किया गया कि कितनी जगहों पर गेट बनाकर लोगों का प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा के क्या इंतजाम होंगे। जनप्रतिनिधियों व असफरों ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचकर यहां हेलीपैड का स्थान चयनित किया। सीएम के आगमन को लेकर शाम को भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का समय भी जल्द ही आने की उम्मीद है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

