अहमद नईम को अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि जिला बार सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। मार्च अहमद नईम खान बचाव पक्ष के बड़े वकीलों में थे उक्त विचार जिला बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ने बार सभागार में अहमद नईम खान की चैदह्वी पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुये व्यक्त किये। जगत बहादुर सिंह ने कहा कि उनसे जब भी मिलते थे कुछ नया सिखने को मिलता था पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने कहा कि कानून के अच्छे जानकारों में नईम साहब थे पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बब्बन ने कहा कि उस समय के जूनियर अधिवक्ता नईम साहब की बहस सुनने जाते थे पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह ने यादव कहा कि जब मैं वकालत में आया तो अहमद नईम साहब वरिष्ठों की कतार में थे हम लोग उनसे राय लेते थे पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबू नईम साहब से मैने चैम्बर में समय देना सीखा व कहते थे कि अच्छे वकील के लिए चैम्बर में बैठना जरूरी है। जिला बार के पूर्व अध्यक्ष हरीश अग्नोहत्री ने कहा कि जूनियर अधिवक्ताओं को समय≤ पर वो मार्गदर्शन दिया करते थे वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष ने कहा कि आज समाजिक मान्तायें समाप्त होती जा रही है। छोटे बड़े का प्यार संस्कार समाप्त हो रहा है। ऐसे मेें हम अपने पूर्वजों की पुण्य तिथि पर उनके आदर्शों पर ध्यान दे और उस पर चलने की कोशिश करे। जिलाबार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मलिक अमीनुद्दीन के कहा कि जूनियर से वह फाइल को पढ़ने पर जोर देते और कहते थे कि हमेशा तैयारी के साथ कोर्ट में जाना चाहिए। महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि बाबू अहमद नईम साहब से बहुत कुछ सीखा है सबको बराबर से प्रेम करते थे कौमी एकता की अनूठी मिसाल थे ऐसे ही उनके वरिष्ठ पुत्र अधिवक्ता हुमायंू नईम खान भी है। जिलाबार के पूर्व महामंत्री हिसाल बारी किदवाई ने कहा कि मरहूम अहमद नईम मेरे उस्ताद थे उनसे कानून के अलावा समाज में रहने के भी बहुत से गुण सीखें है। सभा की अध्यक्षता जिला बार के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ने व संचालक मरहूम नईम खान के बड़े पुत्र अधिवक्ता हुमायंू नईम खान ने किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कौशल किशोर त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, निशात अहमद, उपाध्यक्ष प्रथम अशोक वर्मा, हैप्पी श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, विनोद यादव, महेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज निगम, हिदायत उल्ला, राकेश कुमार सिंह, सरदार राजा सिंह, परवेज फारूकी, अंशुकान दास आदि अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अप्रित की।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!