आपसी प्रेम भाव का त्यौहार है होली: योगेन्द्र कुमार सिद्धौर पुलिस चैकी पर आयोजित बैठक में बोले उपजिलाधिकारी हैदरगढ़

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

सिद्धौर ,बाराबंकी। होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से सिद्धौर पुलिस चैकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ योगेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली पर्व आपसी प्रेमभाव का त्यौहार है, इसलिए आप सभी लोग आपस में मिलजुल कर खुशियों के साथ त्यौहार मनाए परंतु कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे पर्व में व्यवधान उत्पन्न हो, वही क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ उमाशंकर सिंह ने कहा कि सभी लोगों से अपील है कि त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाएं और शांति का माहौल बनाए रखने में सहयोग दें, और यदि कोई भी शांति के माहौल में अशांति उत्पन्न करता है, तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देंय क्योंकि शांति के माहौल में व्यवधान उत्पन्न करने कि इजाजत कदापि किसी को नहीं होगी, चाहे वह आम आदमी हो या किसी संगठन से जुड़ा व्यक्ति, अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने कि कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी, वही अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहां की होली रंगों का त्योहार है इसे हर्षोल्लास के साथ मनाएं होली के दिन शराब ना पीए, गाड़ी तेज ना चलाएं, खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को रखें, क्योंकि जरा सी नादानी रंग में भंग कर सकती है, इसलिए शांतिपूर्वक पर्व मनाए, वरना यदि कोई भी कानून का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इस मौके पर असंद्रा थाना अध्यक्ष अमरसिंह, नवागत सिद्धौर चैकी प्रभारी रविंद्र यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिद्धौर पंकज कुमार श्रीवास्तव, नगर के वरिष्ठ लिपिक शिववरदान मिश्रा,राजस्व निरीक्षक जय प्रकाश पांडे, लेखपाल आनंद प्रकाश, विमलेन्द्र कुमार, सिद्धौर चेयरमैन प्रतिनिधि हकीम अली बादशाह, हिंदू युवा वाहिनी के दीप्तांशु निगम, लल्लू रावत, प्रधान जितेंद्र वर्मा, धर्मराज राजपूत, सभासद,मोहम्मद मतीन, मोहम्मद इस्लाम, दिनेश शर्मा, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मोहम्मदपुरखाला में आयोजित हुई बैठक

मोहम्मदपुरखाला बाराबंकी। गुरुवार को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहरा में एसडीएम पंकज सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आये हुए नागरिको को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी मेल-मिलाप एवं भाईचारे का पर्व है ,आप सभी इसे शांति सौहार्द एवं गौरवपूर्ण ढंग से मनाये। पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाये रखने के प्रति कटिबद्ध है उन्होंने शांति व्यवस्था कायम  रखने के लिए नागरिकों से भी अपील की, उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व होते हैं जो आपसी भाईचारे को तोड़ना चाहते हैं लेकिन हम उनको सफल न होने दें,यदि कोई ऐसी समस्या आती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, पुलिस प्रशासन आपका पूरा सहयोग करेगा। सीओ अरविंद वर्मा ने कहा कि शराब पीकर बाइक बिल्कुल न चलायें आपकी जाने बहुत कीमती है अगर कोई व्यक्ति कानून का उल्लंघन करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज शर्मा, बेलहरा चैकी प्रभारी अखिलेश सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

Don`t copy text!