मसौली, बाराबंकी। सामाजिक सद्भाव और आपसी भाई चारे के प्रतीक है सूफी-सन्तो के स्थान। सूफी सन्तो ने हमेशा समाज के एकता के सूत्र में बाधने का काम किया है हम सभी लोगो को उन लोगो द्वारा बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उक्त विचार आज जैदपुर विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम बांसा में हजरत सैय्यद शाह अब्दुलरज्जाक रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादर चढ़ाने के पश्चात विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। गौरव कुमार रावत का बांसा पहुचने पर मजार के लोगों ने तथा ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। श्री रावत ने आगे कहा कि ऐसे स्थानों पर आकर सभी लोग आपस में अपने-अपने विचारो का आदान-प्रदान करते है। सूफी-सन्तो ने सभी धर्मों एवं जातियों के लिए काम किया तथा सभी को एकता के सूत्र में बाधा। हम लोगो को भी आपसी मतभेद भूलाकर आपस में एकता बनाए रखना चाहिए। कुछ फिरकापरस्त ताकते हम लोगों को आपस में लड़ाकर हमारी एकता को तोड़ना चाहते है परन्तु वह लोग अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होगे और उनको हम लोग करारा जवाब देते। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सज्जायानशीन मोहम्मद उमर जिलानी, हाजी वादिह अली, कामिल अली, आफाक खादिम, मोहम्मद इकराम खादिम, राजू खादिम, मोहम्मद रिजवान संजय, पिन्कू सैनी, अखिलेश यादवश्, मोहम्मद सद्दाम मोहम्मद एखलाक, शानू मलिक, जिलानी मलिक, मोहम्मद नाजिम, फजल अहमद एडवोकेट, फिदाअली, रंजीत वर्मा, राम नरेश यादव, राम सुमिरन यादव, राजू खादिम, सरदार खादिम, कामिल अली खादिम आदि लोग उपस्थित थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

