चोरी के ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर व एम्बुलेंस वैन को पुलिस ने किया बरामद

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। कोतवाली नगर पुलिस ने 5 शातिर चोरो को  गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर व एम्बुलेंस वैन बरामद की है।जानकारी के अनुसार वादी प्रशान्त गुप्ता पुत्र पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता निवासी बी 47 मन्दिर मार्ग महानगर विस्तार लखनऊ ने दिनांक 2-3-2020 को थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी कि उनकी फैक्ट्री शारंग प्लास्टईज प्रा.लि. जो ग्राम व पोस्ट गदिया थाना कोतवाली नगर मे स्थित है में ऑक्सीजन एवं अन्य गैस भरकर विभिन्न अस्पताल एवं अन्य फैक्ट्री से सप्लाई करते है।पिछले कुछ दिन से उनको यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ आदमी द्वारा उनके सिलेण्डर चोरी करके बेच रहे है।इसी कड़ी मे उनके आदमी मुलायम सिंह व प्रमोद कुमार ने उनकी फैक्ट्री से सिलेण्डर चोरी करके आलोक पाण्डेय पुत्र रंगीलाल निवासी आदर्शनगर थाना कोतवाली जनपद सीतापुर को बेचा है।उनकी फैक्ट्री मे सिलेण्डर चोरी मे कुछ अन्य कर्मचारी भी है अन्य कई खरीददार भी है। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुअसं 159/2020 धारा 379 भादवि बनाम मुलायम सिंह आदि 3 नफर पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी के नेतृत्व मे कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सफेदाबाद की तरफ रघई रेलवे क्रासिंग से अभियुक्तो मुलायम सिंह पुत्र रामापती निवासी दोबा थाना जहांगीराबाद,आलोक पाण्डेय पुत्र रंगीलाल निवासी आदर्शनगर नैपालापुर सेक्टर-1 थाना कोतवाली जनपद सीतापुर को 2 अदद ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर (1 छोटा एवं 1 बड़ा) व 1 अदद एम्बुलेन्स वैन यूपी 32 सीएन 2592 के साथ केटी बिल्डिंग कम्पनी बी आर दुबे इनक्लेव जनपद लखनऊ से अभियुक्त अंकुर पुत्र अशोक कुमार निवासी एस/569 मोहल्ला विकास नगर थाना विकास नगर जनपद लखनऊ,शहनवाज पुत्र अलाउद्दीन निवासी मोहल्ला 202 गोमती नगर विस्तार जनपद लखनऊ के कब्जे से 2 अदद ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर के साथ तथा अभियुक्त सुशील राज पुत्र रामनरायन निवासी दारापुर थाना कुर्सी को पेनेशिया अस्पताल गोमती नगर जनपद लखनऊ से 2 अदद ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!