आप लोगों का प्यार जिन्दगी भर भूल याद रखूँगा: सुरेश ढकौली में सदर विधायक का हुआ जोरदार स्वागत
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव का भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम ढकौली में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान सदर विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि मै आप लोगो के इस स्नेह एवं अभिनन्दन को अजीवन भूल नहीं पाऊंगा। विधायक धर्मराज कार्यकर्ताओं को संबोधित हुए कहा कि युवाओं के कंधो पर ही देश का भविष्य टीका है,केंद्र और प्रदेश की दमनकारी नीतियों के चलते युवा वर्ग आक्रोशित है सरकार ने युवाओं को धोखा दिया है, इन झूठे और जुमले बाज लोगो से लड़ने के लिए हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथो को मजबूत करना होगा,इसके लिए युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास और आशीर्वाद के साथ मुझे आप लोगो ने दोबारा आप सभी की सेवा का अवसर दिया है मै आप सभी के विश्वास पर खरा उतरते हुए आप सभी के सुख दुख में आप सभी के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने के लिए प्रयासरत रहता आया हूं और आगे भी प्रयासरत रहूंगा। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगो से अपील की देश का युवा वर्ग एकजुट हो जाए तो उस देश को समृद्ध और उन्नत होने से कोई नहीं रोक सकता। आज हम सभी को संकल्प लेना है कि प्रदेश को उन्नति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर करने के साथ साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं के निदान के लिए अखिलेश यादव को दोबारा प्रदेश की बागडोर देने का काम 2022 में करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील कुमार मिश्रा,राजाराम यादव,सलिक राम यादव,शिव बालक मौर्या,प्रेम मौर्या,लक्ष्मी यादव,बाबुल मिश्रा,अमित यादव,हिमांशु वर्मा,नरेंद्र रावत,वीरेंद्र यादव,जसवंत यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

