पुलिस की कार्यवाही मे 12 वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मे संदिग्ध व्यक्तियो,वांछित अभियुक्तो,वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान मे 12 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया तथा 29 अभियुक्तो के विरुद्ध थाना क्षेत्रों में शांति भंग के सम्बन्ध में निरोधात्मक कार्यवाही की गई।एन्टीरोमियो टीम ने तीन को किया गिरफ्तार जैदपुर बाराबंकी। थाना सतरिख एन्टीरोमियो टीम द्वारा 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार थाना सतरिख एन्टीरोमियो टीम द्वारा अभियुक्तो  शमशाध पुत्र मोहर्रम अली,सलाउद्दीन पुत्र मोहैयादीन निवासीगण मल्कियाना थाना सतरिख व गुफराम पुत्र कल्लू निवासी चैधराना थाना सतरिख को गिरफ्तार कर थाना सतरिख पर मुअस 45/2020 धारा 294 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!