की शिष्टाचार भेंट

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा से उत्तर प्रदेश विद्यालय निरीक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार शुक्ल एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की गई। कार्यकारिणी द्वारा संघ का मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए नियोजित वार्ता हेतु समय लिया गया ।अपर मुख्य सचिव द्वारा अत्यंत सकारात्मक वार्ता की गई तथा भरोसा दिलाया कि संघ की मांगों के साथ न्याय करते हुए शीघ्र ही निराकरण कराया जाएगा। विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन के संबंध में आदेश पारित किए जाने के बावजूद अभी तक विभाग द्वारा वेतन संबंधी आदेश निर्गत नहीं किए गए हैं। लोक सेवा आयोग से चयनित खंड शिक्षा अधिकारियों की विगत 30 वर्षों से पदोन्नति नहीं हुई है जो कि गंभीर समस्या बनी हुई है।वार्ता में प्रमुख रूप से खंड शिक्षा अधिकारी संघ प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कनौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  संजय कुमार शुक्ला, संयुक्त मंत्री आरपी यादव उपस्थित रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!