बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। विकासखंड बंकी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड़ शिक्षा अधिकारी आर पी यादव  द्वारा माँ  सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम का  मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सम्रग विकास के साथ कन्या शिशु लिंगानुपात को बढ़ाना है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने शासन द्वारा बालिकाओं के उत्थान के लिए कन्या सुमंगला योजना ,सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ पर चर्चा की अंत में  निबंध प्रतियोगिता रंगोली वाद-विवाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्राथमिक स्तर पर पाटमऊ प्रथम, शाहबपुर द्वितीय और बड़ेल तृतीय पर रहा। जूनियर स्तर पर बड़ेल प्रथम,पाटमऊ द्वितीय व शहाबपुर तृतीय रहा।पोस्टर प्रतियोगिता में पहलीपार प्रथम, बड़ेल 1 द्वितीय और मजीठा तृतीय रहा। जूनियर स्तर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या बड़ेल प्रथम, पूर्व मा  वि कोठी डीह  तृतीय निबंध में सरायमिहि प्रथम, रामपुर द्वितीय रहा।इसके अलावा अन्य तमाम प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी। समापन के अवसर पर जिला समन्वयक बालिका उज्जवल लाल ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा अपने विचार प्रकट करते हुए बालिकाओं का शत-प्रतिशत नामांकन ठहराव और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए पेंटिंग रगोली आदि के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुभाष श्रीवास्तव राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता, सुशील शर्मा, संतोष त्रिवेदी, सहज राम वर्मा, वैशाली गुलसिया, सुनील रावत,वीना श्रीवास्तव, रविबाला ,प्रीति श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिताओं में 9 न्याय पंचायत के लगभग 144 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!