किसानो के हक के लिये जिन्दगी भर लड़ता रहूँगा: बहादुर किसानो ने लाल बहादुर का जोरदार किया स्वागत
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर वर्मा व मंडल अध्यक्ष लखनऊ शकील भाई का एसेनी मोड़ पर बाराबंकी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हजारों की संख्या मैं स्वागत किया गया उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष अपने काफिले के साथ बाराबंकी सीमा के अंदर रवाना हुए पटेल तिराहा पुलिस लाइन चैराहा घोसियाना छाया अफीम कोठी के पास सलमानी सविता वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम ने माला पहनाकर स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और किसानों की लड़ाई लड़ेंगे फिर उसके बाद काफिला राजकमल पर कल्लू गाजी ने स्वागत किया पीरबतावान में अन्नी नागेश्वर रात मंदिर होते हुए पाठशाला स्कूल के पास काफिला रोककर नसीम खान ने अपनी टीम के साथ जोरदार स्वागत करते हुए काफिला आगे बढ़ा और पल्ली चैराहे होते हुए नाका सतरिख वाह दशहरा बाग कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष लखनऊ का जोरदार स्वागत और उसके बाद समापन भी किया गया। इस मौके पर नसिर लाला, कुंदन वर्मा, अरविंद सिंह वर्मा मामा, बबलू यादव, फैसल मलिक, विक्की पहलवान, राजू खान, जिलाध्यक्ष सुजीत वर्मा, पप्पू पहाड़ी, विक्रांत सैनी, फारूक राइन, अलीम राइन, अनिल भाई, मंटू लाला, अनिल मिश्रा बबलू , यदुवंशी ।आदि किसान नेता मौजूद रहे ।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

