बाराबंकी। जिला महिला चिकित्सालय में जन औषधि दिवस, सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में मनाया गया। जन औषधि केंद्र पर टी.वी. स्क्रीन लगाकर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन और संवाद के कार्यक्रम को दिखाया गया। कार्यक्रम में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना के अनुसार देश भर में प्रधानमन्त्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत 700 जिलों में 6200 दुकान, केन्द्रों पर सस्ती दवाइयां देने का काम हो रहा है। इस परियोजना के माध्यम से आमजन मानस को सस्ती दवाइयां मिल रही है तथा सस्ता इलाज उपलब्ध हो रहा है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को देश के करोड़ो लोग इस जन हितैषी कार्य के लिए हृदय से अभिनन्दन कर रहें हैं। तथा जन औषधि केंद्र प्रधानमन्त्री की दुकान के नाम से लोकप्रिय हो रहा है। सांसद द्वारा जन औषधि केंद्र पर दवाइयाँ लेने आये हुए लोगों से सवांद किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश चन्द्रा,स्वास्थ विभाग की टीम,संदीप गुप्ता, रचना श्रीवास्तव, अन्तरिक्ष रावत व दिनेश चन्द्र रावत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

