हर व्यवसाय से प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया: दीपक यादव गोष्ठी में बोले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य दीपक यादव ने बताया कि 1 से 7 मार्च तक अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम का संचालन कराते हुए अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत ‘‘महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं के उत्थान मंे व्यावासयिक शिक्षा का महत्व विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान में उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थियों एवं महिला कर्मचारियों ने अपना-अपना विचार प्रस्तुत किये तथा प्रधानाचार्य द्वारा महिला सशक्तिकरण में सम्बोधन व्यक्त करते हुए हर व्यवसाय से प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया। उन्होनें कहा कि आज की महिलाओं का काम केवल घर-गृहस्थी संभालने तक ही सीमित नहीं है, वे अपनी उपस्थिति हर क्षेत्र में दर्ज करा रही हैं। बिजनेस हो या परिवार महिलाओं ने साबित कर दिया है कि वे हर वह काम करके दिखा सकती हैं। उन्होनें बताया कि जैसे-जैसे ही उन्हें शिक्षा मिली, उनकी समझ में वृद्धि हुई है और खुद को आत्मनिर्भर बनाने की सोच और इच्छा उत्पन्न हुई है तथा शिक्षा मिल जाने से महिलाओं ने अपने पर विश्वास करना सीखा है और घर के बाहर की दुनिया को जीत लेने का सपना बुना है और इसे काफी हद तक पूरा भी किया है। साथ ही प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु कई हेल्पलाइन प्रारम्भ की गयी और महिलाएं देश के बिजनेस से लेकर संसद तक बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ कार्यदेशक एलएस शुक्ल ने किया। कार्यक्रम मंे पीडीमिश्रा, कृष्णावती एवं अनुदेशक विकास शर्मा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!