बाराबंकी। अयोध्या जा रहे शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व मे अहमदपुर टोल प्लाजा पर सैकड़ो शिवसैनिकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के सौ दिन सकुशल पूर्ण होने पर शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख एवं मुख्य्मंत्री महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे आज तीसरी बार रामलला के दर्शन को अयोध्या जा रहे है अपने प्रथम आगमन पर श्री ठाकरे ने कहा था कि मैं अयोध्या पहली बार नहीं आया हूँ मैं बार बार आता रहूँगा शिवसेना प्रमुख के आगमन पर आज सौभाग्य है कि जिले के शिवसैनिकों को स्वागत का अवसर मिला है। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश सचिव उमाशंकर द्विवेदी, शिवसेना जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश चैहान, शेर बहादुर शेरा सहित सैकड़ो शिवसैनिक मौजूद रहे।
अखिलेश सरकार की नीतियों व कामों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं/
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

