बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक आहूत की गई। मासिक बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने की। जिसका संचालन प्रीतम वर्मा ने किया। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पदाधिकारियों व नेताओं से आग्रह किया है कि आप सभी लोग बूथ कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल, बिठाकर ज्यादा से ज्यादा स्नातक वोटरों से संपर्क करें। स्नातक वोटरों को अखिलेश यादव सरकार की नीतियों व कामों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। स्नातक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह राणा के पक्ष में वोट देने की अपील करें। इस अवसर पर सदर विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति सफल नहीं हो सकती है। दिल्ली देश की राजधानी है वहां सत्ता का दुरूपयोग करने के बाद भी भाजपा का जनता के निर्णय के सामने टिक न पाना एक करारा सबक हैं इस जनादेश का संदेश पूरे देश में जाएगा। यह भी स्पष्ट है कि भाजपा के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा झूठा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक रतन लाल राव पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, श्याम प्रकाश द्विवेदी ,ज्ञान प्रकाश मिश्रा ,कामता यादव, ओम प्रकाश यादव, उमाकांत यादव सुरेश यादव, डॉ शैलेश चंद्र वर्मा, वीरेंद्र प्रधान, राम हर्ष यादव, संजय कश्यप आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

