प्रभारी मंत्री दारा सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक विकास के लिये खींचा गया खाका
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। जिला योजना समिति की बैठक मंत्री वन एवं पर्यावरण, जन्तु एवं उद्यान, उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान की अध्यक्षता में डीआरडीए गांधी सभागार में आहूत की गई। जिला योजना बैठक के दौरान जिला योजना वर्ष 2020-21 के अनुमोदन पर विचार तथा अन्य बिन्दु प्रस्तुत किए गये। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजना के अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्यो की सूची प्रस्तुत की गयी। प्रस्तावित कार्यो में नवनिर्माण कार्य, बोरिंग कार्य, पशुचिकित्सालय व पशु सेवा केन्द्र भवनों का निर्माण, साधन सहकारी समितियों के जर्जर भवनों की मरम्मत, पौधरोपण, पंचायत भवनों का निर्माण, नलकूपों की स्थापना, सोलर स्ट्रीट लाइट, नवीन ग्रामीण सड़क का निर्माण, पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण, दो राजकीय इण्टर काॅलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण, शौचालयों का निर्माण, आदि कार्य योजनाओं को पास किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने फसल बीमा सुरक्षा योजना, बैंको के जुड़े मामले, फसल नुकसान व स्वास्थ्य से जुड़े कई सुझाव रखे। कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक अस्पतालों के बाहर बोर्ड लगाकर उस पर अस्पताल खुलने व बंद होने का समय और चिकित्सक का नाम दर्ज कराने का सुझाव दिया। इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से जिला योजना को पास कर दिया। कार्ययोजना मुख्य विकास अधिकारी ने पढ़कर सुनाया। प्रभारी मंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देकर बैठक का समापन किया। बैठक के दौरान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, समस्त विधायकगण, जिलाधिकारी डाॅ. आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ. अरविन्द चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अपर जिला सूचनाधिकारी आरती वर्मा सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिला पंचायता सदस्य ने उठाया ज्वलन्त मुद्दा
मसौली बाराबंकी। जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना की बैठक में मसौली प्रथम के जिला पँचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने क्षेत्र के ज्वलन्त मुद्दा उठाया जिसमे प्रभारी मंत्री ने कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य ने नहरों से पानी न मिलने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नहरों में इतना कम पानी छोड़ा जा रहा है जिससे कुलाबो में पानी नही निकल पा रहा है। शकील सिद्दीकी ने महिला अस्पताल में डॉक्टरों के ठहराव एव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागाँव में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की मांग की जिसका समर्थन विधायक रामनगर शरद अवस्थी ने किया जिस पर प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत सदस्य को अशस्वत करते हुए कहा कि आपने इस मुद्दे को कई बार सदन में उठा चुके है जल्द से जल्द सीएचसी बड़ागाँव में एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फोर लेन कराने का मुद्दा उठाया। तथा ग्रामीण क्षेत्र में बने एक मात्र स्टेडियम की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए स्टेडियम को दुरुस्त कराने की मांग की।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

