नगर पंचायत गोरिया रेकी में चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा की अनुपम पाठक जीत हासिल की

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)बिसौली- बदायूं

बिसौली। नगर पंचायत मुडिया धुरेकी में चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा की अनुपम पाठक ने पत्नी वैभव मिश्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश भट्ट को पांच मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। निवर्तमान चैयरमैन सुरेश पाल सिंह तीसरे स्थान पर रहै।
यहाँ मतगणना स्थल पर मतों की गिनती शुरू होने के बाद दूसरे राउंड तक भाजपा की अनुपम पाठक बढ़त बनाये हुए थी। लेकिन तीसरे राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश भट्ट ने उन्हें पीछे कर दिया। जिसे उन्होंने पाचवे राउंड में बराबर कर जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी अनुपम पाठक पत्नी वैभव मिश्रा को 1495 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय दिनेश भट्ट को 1490 मत मिले। जबकि रालोद प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन सुरेश यादब को 928 मत मिले।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!