नहर टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नवाबगंज रजबहा पर सेक्शन रखने से नहर कट गई जिसके चलते हजारों बीघा मेंथा की फसल सहित अन्य फसलें जलमग्न हो गई है। ज्ञात हो कि सिद्धौर क्षेत्र के ग्राम शिवाला का पुरवा गांव के समीप नवाबगंज रजबहा बीती रात कट जाने से लगभग कई सौ बीघा मेंथा की फसल सहित अन्य फसलें जलमग्न हो गई। रजबहा कट जाने से उस्मानपुर, जहानाबाद, पीरपुर, शिवालाक पुरवा, मखदुमपुर, चांदपुर आदि गांव के किसानों के मस्तिक पर मेंथा की फसल डूबने से सिकन देखने को मिल रही है। किसान चिंता में देखे जा रहे हैं ऐसे में ग्रामीणों का कहना है या तो नहर विभाग की लापरवाही के चलते नहर कटी है या फिर चंद लोग चंद्र स्वार्थ बस अपने खेत की फसलों को सिंचाई करने के लिए नवाबगंज रजवाहा से अवैध तरीके से सेक्शन रखकर अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं जिसके चलते धीरे-धीरे पानी का रिसाव होते होते भारी भरकम जल की निकासी होने लगती है जिसका जीता जागता प्रमाण आज कई सैकड़ा बीघा मेंथा की फसल जलमग्न होते देखी जा रही है नहर पर सेक्शन रखने की जानकारी नहर विभाग को पूर्ण रूप से होती है पर यह सब जानते हुए भी कर्मचारी अधिकारी नजरअंदाज कर अपना पल्लू बचाने में जुट जाते हैं। इस संबंध में जब नहर विभाग के एक्ससएन राकेश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो लोग किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है और जिन लोगों ने कोलाबा के साथ छेड़खानी की है,सेक्शन रखा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी हमने एफआईआर कराने का आदेश संबंधित अधिकारी को दे दिया है और रजबहा का पानी बंद कर दिया गया है जो नहर फटी है उसमें लकड़ी और बोरियों की मदद से पटरी को बनाने का कार्य किया जा रहा है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!