निर्वाचित सभासदों ने किया नवागत पालिकाध्यक्ष का स्वागत
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज सहित बाराबंकी जिले की 13 नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम आते ही प्रत्याशी नवनिर्वाचित चेयरमैन बन गए। रविवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन के घरो पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नवाबगंज नगरपालिका परिषद सीट से नवनिर्वाचित चेयरमैन शीला सिंह के घर पर नगर पालिका परिषद के समस्त सभासद पहुंचकर के बधाई दी और शीला सिंह ने सभी का अभिवादन व्यक्त कर सभी का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। और नवनिर्वाचित चेयरमैन ने सभी को आश्वासन दिया कि हमारी जबान पत्थर की लकीर है जो हमने चुनाव के दौरान वादा किए हैं वो एक एक वादा पूरा किया जाएगा और हम विपक्षियों से कोई दुश्मनी नहीं मानते हैं वह चुनावी मंजर था जब उन लोगों ने मुझ पर कीचड़ उछाला और इसके एवरेज में जो हम लोगों से हो सका वह हमने किया मैं नगर पालिका की समस्त जनता का आभार व्यक्त करती हूं सभी के सहयोग से आज नगर पालिका परिषद नवाबगंज की सीट सपा खेमे में आई। इस मौके पर नवनिर्वाचित सभासद देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, पंकज मिश्रा सहित कई सभासद व नगरवासी मौजूद रहे।
हारून वारसी को बधाई देने वालों का लगा तांता
देवा, बाराबंकी। नगर पंचायत देवा के नवनिर्वाचित चेयरमैन हारून वारसी के यहां भी बधाई देने वालों का जमावड़ा लगा रहा नगर पंचायत देवा के सभी सभासद एक-एक कर हारून वारसी को बधाई दे रहे थे और हारुन ने अपने हाथों से सभी के मुंह में लड्डू खिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। और उन्होंने समस्त नगर वासियों को हाथ जोड़कर अभिवादन व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार नगर पंचायत की जनता ने हम पर भरोसा रख कर हमें कुर्सी पर बैठाया है ठीक उसी प्रकार हम भी जनता के लिए कड़ी मेहनत के साथ कार्य करेंगे और जो चुनाव के दौरान हमने वादा किए हैं वह सारे पूरे करेंगे। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता व अपना दल के नेता सुरेश गौतम ने हारून वारसी को चेयरमैन बनने की शुभकामनाएं दी। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

