पंकज महाराज करेंगे शाकाहार सभा को संबोधित 25 मई को करमुल्लापुर गांव में होगी जय गुरुदेव के अनुयायियों की जनसभा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सूरतगंज, बाराबंकी। समाज में शाकाहार को बढ़ावा देने वाले श्रद्धेय संत जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी/जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज बाराबंकी जनपद के दादरा के पास न्योला रोड स्थित करमुल्लापुर गांव में आने वाली 25 मई को जय गुरुदेव के अनुयायियों की एक सभा को सम्बोधित करेंगे। जानकारी देते हुए रवि कुमार सिंह जय गुरुदेव युवा संगत बाराबंकी ने बताया कि श्री पंकज महाराज संस्था मुख्यालय मथुरा से गोरखपुर के लिए 24 मई को रवाना होंगे। जिसके उपरांत बाराबंकी पहुंचकर श्री महाराज 25 मई को सुबह 11 बजे शाकाहार,सदाचार,मदिरा पान निषेध,मानवो के चरित्र उत्थान तथा अच्छे समाज के निर्माण हेतु मानव धर्म,मानव कर्म सहित एकता परोपकार का प्रेरक संदेश देकर सभा को संबोधित करेंगे। जिस पर संगठनात्मक रूप से सभी तैयारियों के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष अवध नरेश सिंह,मंत्री सत्यदेव वर्मा, प्रचार मंत्री दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष उमाशंकर त्रिवेदी, अधिवक्ता एस.के वर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉ कृष्ण मुरारी, तहसील अध्यक्ष नवाबगंज, ब्लॉक अध्यक्ष मसौली सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

Don`t copy text!