इतिहास को दोहराता नगर पंचायत रामनगर, निर्दल की रही सरकार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
रामनगर, बाराबंकी। आजादी के बाद से लेकर अब तक नगर पंचायत रामनगर के हुए चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल का प्रत्याशी चेयरमैन की कुर्सी पर आसीन नहीं हो पाया है। इस बार भी संपन्न हुए चुनाव में यह मिथक बरकरार रहा। ज्ञात हो कि आजादी से लेकर अब तक हुए चुनाव में ज्यादातर राजघराने का ही कब्जा रहा है। राजा विजय सिंह राजकुमार रत्नाकर सिंह चंद्रप्रभा सिंह ने इस पद को सुशोभित किया है। गया प्रसाद अवस्थी भी इस पद पर आसीन रहे हैं।सन 2000 के संपन्न हुए चुनाव में निर्दल प्रत्याशी रामशरण पाठक ने रत्नाकर सिंह को हराकर इस पद पर कब्जा जमाया। पुनः 2006 के संपन्न हुए चुनाव में राजघराने की चंद्रप्रभा सिंह ने रामशरण पाठक को चुनाव हराकर चेयरमैन की सीट हथियाई। फिर 2012 को हुए चुनाव में निर्दल बद्री विशाल त्रिपाठी को हराकर रामशरण पाठक दोबारा इस पद पर आसीन हुए। इसके बाद 2017 में संपन्न हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामशरण पाठक को निर्दल बद्री विशाल त्रिपाठी ने चुनाव हराकर सीट पर कब्जा जमाया। इस बार 2023 के हुए चुनाव में बद्री विशाल त्रिपाठी ने भाजपा के कमल का दामन थामा वही इनके प्रतिद्वंदी निर्दल प्रत्याशी रामशरण पाठक के बीच इनका जोरदार मुकाबला हुआ जिसमें बहुत ही नजदीकी मुकाबले में निर्दल प्रत्याशी रामशरण पाठक ने मात्र0 6 वोटों से बद्री विशाल त्रिपाठी को शिकस्त देकर निर्दल प्रत्याशी के चुनाव जीतने का सिलसिला बरकरार रखा। अब सवाल इस बात का है कि क्या नगर पंचायत रामनगर के मतदाता राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के बजाय निर्दल प्रत्याशियों पर ही भरोसा जताते हैं।
राम किशोर शुक्ला ने दी बधाई
रामनगर, बाराबंकी। नवनिर्वाचित नगर पंचायत रामनगर के अध्यक्ष रामशरण पाठक की जीत पर बधाइयां देने वालों का सिलसिला जारी है। शिक्षाविद समाजसेवी भाजपा नेता आरएलबी के प्रबंधक राम किशोर शुक्ला ने रामशरण पाठक के निज आवास पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर जीत की बधाई दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता रविंद्र सिंह पप्पू ने भी पाठक के आवास पर जाकर उन्हें जीत की बधाई दी। इसके अलावा भारी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत जन ग्राम प्रधान भी उनके आवास पर पहुंचकर जीत की बधाइयां दे रहे हैं।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

