आम के हरे पेड़ों पर धड़ल्ले से चल रहा ठेकेदारों का कुल्हाड़ा
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
बाराबंकी। पुलिस और वन विभाग की मिली भगत से क्षेत्र मे हरे भरे आम के पेड़ों की कटान जारी थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दौलतपुर में हरे भरे आम के पेड़ों की कटान जारी है। एक और देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री पर्यावरण को लेकर बड़े बड़े दावे करते हैं और वृक्ष लगाने के लिए काफी भरकस प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे भारत देश पर्यावरण मुक्त हो सके लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन की मिली भगत से काटे जा रहे हैं हरे भरे पेड़ थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस की मिली भगत से और क्षेत्रीय वन विभाग की मिली भगत और तानाशाही के बल पर हरे भरे पेड़ काटे जा रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने थाना मोहम्मदपुर थाना पुलिस से की शिकायत वहीं पर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस बल मौके पर मौजूद 2 लोगों को लिया हिरासत में और लोग फरार। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने दो पेड़ काटने वालों को गिरफ्तार किया गया उसके बाद उनको तत्काल प्रभाव से छोड़ दिया गया और कटान जारी है। अब देखना यह होगा क्या शासन प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही करता है या यूं ही क्षेत्र में हरे भरे पेड़ दिन रात काटे जाएंगे। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

