बढ़ा चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम बाबा का पुरवा मजरे डूंडी मे बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बना कर लाखों के जेवर और लाखों नगदी पार कर दिया है। मामला थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम बाबाकापुरवा मजरे डूंडी का है जहां शनिवार की रात अज्ञात चोर घर के पास टेंट की दुकान पर पड़ी सीढ़ी लगाकर ओमकार पाल के घर में घुस कर बहन की शादी के लिए रखी नगदी के साथ लाखों का जेवर उठा ले गए। ओमकार की छत से ही बगल में अधिवक्ता अनिल कुमार यादव के घर से भी 45 हजार नकद व 2 लाख 50 हजार रुपये के जेवर चोरी करने के साथ ही इन्हीं के पडोसी राजबहादुर यादव पुत्र लालता प्रसाद के घर से 35 हजार रुपए नकद सहित करीब एक लाख पचास हजार रूपए के जेवर चोर छत के रास्ते से तीनों घरों में घुसकर चोरी कर ले गये। बताते चलें ओमकार पाल की बहन की शादी है जिसका तिलक दो दिन बाद जाना है। ओमकार पाल का परिवार उसी की तैयारी में लगा हुआ है। तिलक में बाइक खरीदने के लिए घर में रखे डेढ लाख रुपए नगद तथा तीन भाई मां व बहन के जेवर जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए थी। सब चोर उठा ले गए। पीड़ितों द्वारा थाना सफदरगंज पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। ओमकार पाल ने बताया है कि वह शादी में बाइक देने के लिए पैसा घर पर रखा था। आज मोटरसाइकिल बंधवाता उससे पहले चोरों ने सफाया कर दिया है। बताते चलें शनिवार को चिरैन्धापुरवा गांव में भी तीन घरों को चोरों ने बनाया था।   मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!