परिवार की महिलाएं खुशहाल हैं जहां नशा नहीं किया जाता है: राम किशन

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

बाराबंकी। महिला सशक्तिकरण दिवस पर हैदरगढ़ के सालपुर गांव में बाबा जयगुरुदेव एवं जलांचल प्रगति पथ संस्थान के समाज सेवियों द्वारा संयुक्त रुप से नशा उन्मूलन, नारी सशक्तिकरण शिक्षा का प्रसार एवं शाकाहार पर  दूर दूर से आये हुए समाज सेवियों ने जागरूकता अभियान चलाया जिसके मुख्य अतिथि बसंत लाल निषाद एवं इं0 राम किशन कश्यप रहे। जिसमें जलांचल प्रगति पथ संस्थान के इं0 राम किशन कश्यप ने आज महिला दिवस पर नशामुक्ति पर बात करते हुए कहा कि उस परिवार की महिलाएं खुशहाल हैं जहां नशा नहीं किया जाता है। महिलाओं पर प्रताड़ना, अशिक्षा, असमाजिकता एवं नशाखोरी के कारण अधिक है। जलांचल के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार निषाद ने महिला सशक्तिकरण के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का वादा किया तथा जलांचल के समाज सेवी संजय कश्यप एवं दरिया बाद विधानसभा अध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद ने समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाया तथा बाबा जयगुरुदेव के शिष्य एवं जलांचल के हैदरगढ़ केविधान सभाध्यक्ष श्री राजकरन कश्यप ने नशामुक्ति एवं शाकाहारी रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने  मेंओमप्रकाश कनोजिया, वीरेंद्र कश्यप भानुप्रताप सिंह, सुभाष चन्द्र यादव, मोहित सिंह,राम सेवक कश्यप,एवं विजय करन कश्यप सहयोग प्रदान किये।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

Don`t copy text!