बाराबंकी। ग्राम सादुल्लापुर थाना कोठी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल पार्टी जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद के नेतृत्व में मृतक जगजीवन प्रसाद वर्मा के परिजनों से मुलाकात की और पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की,परिजनों से बात करते हुए प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। उन्होने कहा कि एक किसान अपने खेतों में काम कर रहा है और तहसील प्रशासन कर्ज वसूली के नाम पर खेत पर पहुंच कर किसान को प्रताड़ित करना शुरू कर देते हैं और कोठी थाने की पुलिस हिरासत में दे देते हैं तभी अचानक पुलिस कस्टडी में और तहसील प्रशासन के सामने उसकी हालत बिगड़ जाती है आनन, फानन में हास्पिटल में भर्ती कराया जाता है और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है।पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और मांग किया कि हमारी रिपोर्ट लिखी जाए और मुआवजा दिया जाय।परन्तु अधिकारियों ने वादा तो कर लिया लेकिन आज तक कोई भी मदद नहीं मिली है।इस मौके पर श्री अरविंद गोप जी ने कहा कि यह लड़ाई आर, पार की होगी,समाजवादी पार्टी इसके लिए सड़क से लेकर विधान सभा तक संघर्ष करेगी और आने वाली 12 तारीख को प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राम सागर रावत पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा सदर विधायक सुरेश यादव एमएलसी राजेश यादव राजू जैदपुर विधायक गौरव रावत राम मगन रावत राम गोपाल रावत अरविंद यादव रतन लाल राव अनिल यादव अजय कुमार वर्मा बबलू रामनाथ मौर्य प्रीतम सिंह वर्मा जिला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह आर्यन, हशमत अली गुड्डू,इंतखाब नोमानी, यशवंत यादव कामता यादव ,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

