बंगाली ऐक्ट्रेस ने भाजपा छोड़ी, कहा मोदी के भ्रमजाल में फंस गयी थी, जिस पार्टी में कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर जैसे नेता हैं उसमें नहीं रह सकती

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

बंगाली अभिनेत्री सुभद्रा मुखर्जी ने दिल्ली दंगों के बाद भाजपा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देकर कहा है कि वह मोदी के भ्रमजाल में फंस गयी थीं।
सुभद्रा मुखर्जी ने कहा कि दिल्ली दंगों और दिल्ली हाईकोर्ट के जज एस मुरलीधर का जिस तरह रातों रात तबादला किया गया, उससे मुझे लगा कि भाजपा को अलविदा कहने का सही समय आ गया है। उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया। सुभद्रा मुखर्जी ने कहा कि जिस पार्टी में कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर जैसे नेता हैं, उस पार्टी में वह नहीं रह सकतीं। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं से उन्हें बहुत निराशा हुयी। भाजपा अपनी विचारधारा से हट गयी है।
सुभद्र मुखर्जी ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी के भ्रमजाल में फंस गयी थीं। उन्होंने कहा कि क़ानून के शासन का सम्मान नहीं किया जा रहा है। बंगाली अभिनेत्री ने कहा कि देश में हिन्दु-मुस्लिम बंटवारा मुझे पसंद नहीं।
उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी का विजन एक वैकल्पिक भारत का विजन है। मुझे लगता था कि वह पश्चिम बंगाल को एक बेहतर विजन देंगे, लेकिन उन्होंने हमें दिखाया कि ये सब सपना है जो कभी पूरा नहीं हो सकता।
सुभद्र मुखर्जी ने कहा कि भड़काउ बयान देने वाले भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा और प्रवेश वर्मा को गिरफ़्तार किया जाए। इसी तरह उन्होंने वारिस पठान को भी भड़काउ बयान देने के इल्ज़ाम में जेल भेजने की मांग की।

Don`t copy text!