तीर्थ स्थल सरसोता के महंत बाबा लक्कड़ गिरी का निधन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सरसोता मंदिर की देखभाल कर रहे महंत की संदिग्ध परिस्तिथियों में जल जाने से उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। नगर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सरसोता की कई सालों से देख रेख कर रहे बाबा जिन्हें महंत लक्कड़ गिरी पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम महमूदपुर उधा 2 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में जल जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीण एंबुलेंस संख्या यूपी 32 बी जे 9532 सीएचसी लाया गया। जहाँ हालत ज़्यादा गम्भीर होने चिकित्सक ने महंत को ज़िला चिकित्सालय रेफ़र कर दिया उपचार के बाद थोड़ा स्वस्थ होने पर महंत को ग्रामीण सरसोता मंदिर पर ले आए जहां उनका घरेलू उपचार चलता रहा परंतु बुधवार की शाम महंत की हालत ज्यादा खराब होने पर पुणे उन्हें ग्रामीण एंबुलेंस वाहन यूपी 32 बीजे 9 560 से पुनः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे परंतु चिकित्सक ने उनकी हालत को नाजुक देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान महंत लक्कड़ गिरी की मृत्यु हो गई।
सिविल लाइन बदायूं पुलिस ने महंत लक्कड़ गिरी बाबा की सब को सील करके पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेजा है जहां उनका पोस्टमार्टम किया गया सरसोंता कमेटी के प्रबंधक तहसीलदार शर्मनानंद ने बताया कि सरसोता तीर्थ स्थल कि कई वर्षों से देखभाल कर रहे बाबा लकड़ गिरी व व उनके शिष्य गौतम के मध्य कोई विवाद हो गया था जिसके कारण बाबा लक्कड़ गिरी आग के धूने गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार वास्ते सहसवान सीएचसी से जिला चिकित्सालय ले जाया गया उपचार के दौरान महंत की मृत्यु हो गई पर नशा करने के बाद आपस में झगड़ने लगे।
सरसोता तीर्थ स्थल की देखभाल कर रहे बाबा लक्कड़ गिरी की धमक के चलते बरसों से असामाजिक तत्व के तीर्थ स्थल पर अकारण भ्रमण करने पर रोक लग गई थी असामाजिक तत्व मंदिर के इर्द-गिर्द जाने पर भी बाबा लक्कड़ गिरी से दहशत खाते थे बाबा लक्कड़ गिरी के खौफ एवं दहशत के चलते बीते कई वर्षों से ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सर सोता पर कोई अपराध नहीं हुआ था जबकि बाबा लक्कड़ गिरी के मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर संभालने से पूर्व तीर्थ स्थल पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा तो लगा ही रहता यदा-कदा अपराध भी होते रहते थे I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!