ब्लाक दिवस पर आयोजित हुई बैठक
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी। अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रियता कहे अथवा लोगों की कम जागरूकता जिससे फरियादियों की आमद कम हो गई है। जिसके कारण ब्लाक दिवस का दयारा सिमटता जा रहा है। विकास खण्ड मसौली ब्लाक परिसर के सभागार में बुधवार को ब्लाक दिवस बीडीओ डा. संस्कृता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मात्र एक शिकायत ग्राम पंचायत अम्बौर के जिया पुरवा निवासी मालती देवी पत्नी स्व नौमीलाल परिवार रजिस्टर मे नाम दर्ज कर परिवार रजिस्टर की नकल लेने के सम्बंध में की। जिसका मौके पर ही निस्तारण करते हुए परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। इस मौके पर एडीओ पंचायत जानकी राम, पंचायत सचिव विकास पाण्डेय, के.के यादव, आशीष वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

