इदलिब में युद्ध विराम लागू, संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने किया स्वागत
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
रूसी राष्ट्रपति पुतीन और तुर्की के उनके समकक्ष रजब तैयब अर्दोगान के मध्य वार्ता के और संर्घष विराम पर सहमति के बाद सीरिया के इदलिब प्रांत में युद्ध विराम लागू हो गया है।संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एन्तोनियो गुटरेस ने गुरुवार की रात एक बयान जारी करके आशा प्रकट की है कि रूस और तुर्की के मध्य युद्ध विराम पर सहमति सीरिया के उत्तरपश्चिम में तत्काल रूप से तनाव और युद्ध बंद होने का करण बनेगी और इस क्षेत्र के आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने इस बयान में कहा है कि संकट के समाधान के लिए सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2254 को आधार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि पूरे सीरिया में बच्चे इस क्रूरतापूर्ण युद्ध से पीड़ित हैं और हथियारों की घन गरज खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक वह पीड़ा में रहेंगे। याद रहे गत 9 वर्षों के दौरान, सीरिया में युद्ध के दौरान बहुत से स्कूलों, अस्पतालों को तबाह कर दिया गया और बहुत से घराने बिखर गये। विलादमीर पुतीन और रजब तैयब अर्दोगान ने गुरुवार की रात मास्को में कई घंटों तक वार्ता के बाद इदलिब प्रांत में युद्ध बंदी पर सहमति प्रकट की है। सीरिया की सेना ने 24 जनवरी को इदलिब को स्वतंत्र कराने के लिए आप्रेशन शुरु किया था जिसके बाद तुर्की का समर्थन प्राप्त आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही आरंभ हो गयी जिसके बाद तुर्की ने इस अभियान का विरोध किया और सीरिया के कई इलाक़ों पर क़ब्ज़ा करके आतंकवादियों की मदद करने लगा।

