ब्राज़ील ने बढाया वेनेज़ोसमाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथएला पर दबाव, कूटनयिकों की वापसी का दिया आदेश
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
ब्राज़ील, अपने कूटनयिकों को काराकास से वापस बुला रहा है।अलजज़ीरा टीवी चैनेल के अनुसार जेयर बोलसेनेरो ने वेनेज़ोएला से अपने कूटनयिकों को वापस बुलाने का आदेश जारी कर दिया है। बोलसेनेरो, ब्राज़ील के ट्रम्प के नाम से मश्हूर हैं।ब्राज़ील के राष्ट्रपति की इस कार्यवाही को, वाइट हाउस की ओर से वेनेज़ोएला पर बनाए जा रहे दबाव के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।ब्राज़ील के राष्ट्रपति बोलसेनेरो, वेनेज़ोएला के विपक्षी नेता को इस देश के राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देते हैं जबकि जतना द्वारा चुने गए निकोलस मादूरो का वे विरोध करते हैं। वर्तमान समय में लगभग 10000 ब्राज़ीली, वेनेज़ोएला में रह रहे हैं जबकि ब्राज़ील के अधिकारियों का कहना है कि वेनेज़ोएला के संकट के कारण वेनेज़ोएला के लगभग 500000 लोगों ने ब्राज़ील में शरण ले रखी है।
हेग के अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय की कार्यवाही को पोम्पियो ने बताया ग़ैर क़ानूनी

अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पियो का कहना है कि हम अपने हितों की रक्षा आगे भी करते रहेंगे। अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की ओर से किये गए युद्ध अपराध की समीक्षा पर आधारित हेग के अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेश की अमरीका के विदेशमंत्री ने आलोचना की है। माइक पोम्पियो ने इस ग़ैर क़ानूनी बताया है।इसी बीच अफ़ग़ानिस्तान के स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग ने हेग के फैसले का स्वागत करते हुए एलान किया है कि अफ़ग़ानिस्तान में न्याय की स्थापना के संबन्ध में यह बहुत ही महत्वपूर्ण क़दम है। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय ने गुरूवार को अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के युद्ध अपराधों के आरोप की जांच की अनुमति दे दी है। उधर अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पियो का कहना है कि हम अपने हितों की रक्षा और अपने नागरिकों की सुरक्षा का काम जारी रखेंगे।उल्लेखनीय है कि आतंकवाद से संघर्ष के बहाने अमरीका ने 2003 को अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया था। इस दौरान अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका, बहुत से युद्ध अपराध कर चुका है। विशेष बात यह है कि जबसे अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान पर आतंकवाद के संघर्ष के बहाने हमला किया है इस देश में दिन-प्रतिदिन अशांति बढ़ती गई है। अफ़ग़ानिस्तान की जनता और वहां के अधिकारी बारंबार अपने देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी के लिए सैकड़ों बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

