अफ़ग़ान चीफ़ एग्ज़ेक्टिव अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह पर क़ातेलाना हमला, बाल बाल बचे, 27 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अफ़ग़ानिस्तान के चीफ़ एग्ज़ेक्टिव अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह राजधानी काबुल में आयोजित समारोह में एक जानलेवा हमले में बाल बाल बच गए जबकि इस हमले में 27 लोग हताहत और 2 दर्जन से अधिक घायल हो गए।
अफ़ग़ान अधिकारियों का कहना है कि राजधानी काबुल में समारोह के आयोजन के दौरान किए गए हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए और इतने ही घायल भी हुए हैं।
अफ़ग़ान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीदुल्लाह मायर ने 27 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
समारोह में अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह तथा अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद थीं लेकिन उन्हें कोई नुक़सान नहीं पहुंचा।
तालेबान और अमरीका के शांति समझौते के बाद यह सबसे बड़ा हमला है।
तालेबान ने कहा है कि वह इस हमले में लिप्त नहीं हैं।
समारोह हज़ारा जाति के नेता अब्दुल अली मज़ारी की बर्सी के संबंध में आयोजित किया गया था जिन्हें तालेबान ने क़ैदी बनाने के बाद 1995 में क़त्ल कर दिया था।
अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में केहा कि यह मानवता और अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय एकता पर हमला है।

Don`t copy text!